Breaking News

#सुल्तानपुर:- में करणी सेना युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह का भव्य स्वागत, अमूल सिंह और अमन सिंह ने किया अगवानी - अभिनव सिंह के बयान से सियासी पारा चढ़ा#

#सुल्तानपुर:- में करणी सेना युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह का भव्य स्वागत, अमूल सिंह और अमन सिंह ने किया अगवानी - अभिनव सिंह के बयान से सियासी पारा चढ़ा#

#करणी सेना युवा शक्ति के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह के प्रथम बार जनपद सुल्तानपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कादीपुर निवासी दीपक सिंह को प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर अयोध्या मंडल महामंत्री (युवा शक्ति) राज मंगल सिंह (मोलू ठाकुर), पहाड़पुर रायपट्टी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ युवा नेता अमूल सिंह और अमन सिंह रवानिया के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अमूल सिंह ने कहा कि दीपक सिंह के नेतृत्व में युवा शक्ति को नई दिशा मिलेगी और संगठन जिले से लेकर प्रदेश तक मजबूत होगा। अमन सिंह ने कहा कि युवाओं की आवाज अब और बुलंद होगी।वहीं, कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने अपने संबोधन में कई तीखे बयान दिए। उन्होंने संजय यदुवंशी प्रकरण पर असली जीजू कौन?' के सवाल को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार हिंदुत्व और धर्म की बात करती है तो राम मंदिर में चोरी जैसे मामलों पर ठोस कार्रवाई भी दिखनी चाहिए। एससी-एसटी कानून और आरक्षण पर भी उन्होंने अपनी राय रखी। सुल्तानपुर पुलिस पर तंज कसते हुए अभिनव सिंह ने चूड़ियां गिफ्ट करने की बात कही और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। फिलहाल दीपक सिंह के स्वागत के साथ-साथ अभिनव सिंह के बयानों से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मौके पर राज मंगल सिंह मोलू ठाकुर, अमूल सिंह, अमन सिंह, शक्ति सिंह सका, रजत सिंह राका, अभिनव सिंह, रोहित सिंह, अतुल सिंह, समेत बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments