#सुलतानपुर:- ग्राम सभा पहाड़पुर बस्तीपुर ब्लाक अखण्ड नगर सुल्तानपुर कामता गंज बाजार प्राइमरी स्कूल के सामने बनी हुई नाली में जल भराव से सफाई व्यवस्था बदहाल, कई महीनों से सफाई कर्मी की तैनाती पर उठे सवाल#
#सुलतानपुर:- ग्राम सभा पहाड़पुर बस्तीपुर ब्लाक अखण्ड नगर सुल्तानपुर कामता गंज बाजार प्राइमरी स्कूल के सामने बनी हुई नाली में जल भराव से सफाई व्यवस्था बदहाल, कई महीनों से सफाई कर्मी की तैनाती पर उठे सवाल#
#नालियां गंदगी से पटीं, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण कामता गंज बाजार के दुकानदार परेशान#
#सुलतानपुर: ग्राम सभा पहाड़पुर बस्तीपुर कामता गंज बाजार प्राइमरी स्कूल के सामने बनी नाली में, जल की निकासी सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों कामता गंज बाजार वालों का कहना है कि कामता गंज बाजार में कई महीनों से सफाई कर्मी की मौजूदगी साफ़ सफ़ाई ,नही दिखाई दे रही है, जिसके चलते नालियों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। नालियों में जमा गंदगी से मच्छर का प्रकोप बढ़ता जा रहा जिससे अनेक बिमारी फ़ैल रही है और अव्यवस्था से गांव और बजार की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं#
#सवाल यह है कि आखिर ग्राम सभा पहाड़पुर बस्तीपुर कामता गंज बाजार में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है?* यदि गांव कामता गंज बाजार में सफाई कर्मी की तैनाती है, तो नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? और यदि सफाई कर्मी तैनात नहीं है, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया#
#गांव की नालियों की स्थिति को देखते हुए *ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों और संबंधित विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।* ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन कई महीनों से नहीं नाली सफ़ाई करने से सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने की शिकायतें व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती हैं#
#अब देखना यह है कि जिम्मेदार कब जागेंगे और कामता गंज बाजार प्राइमरी स्कूल के सामने बनी हुई नाली और गांव की सफाई व्यवस्था कब सुधरेगी। क्या संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सफाई कर्मी की नियमित तैनाती सुनिश्चित करेंगे, या ग्रामीणों को इसी बदहाल व्यवस्था के बीच रहने को मजबूर होना पड़ेगा#

No comments