#हरदोई:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीश चन्द्र बारात घर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया#
#हरदोई:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीश चन्द्र बारात घर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया#
#हरदोई: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीश चन्द्र बारात घर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नयी दिल्ली में विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में दिए गए सम्बोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। यह विशेष कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया (गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री) के रूप में 25 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया#
#श्रीश चन्द्र बारात घर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की गयी तथा सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली गयी। यह यात्रा श्रीश चन्द्र बारात घर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई शहीद उद्यान मे समाप्त हुई। शहीद उद्यान मे शहीद स्तम्भ पर सेवा ज्योति स्थापित की गयी, तथा सभी ने पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया#
#कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुंवर बासित अली, माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधि गण व बड़ी संख्या मे आम जनमानस उपस्थित रहें#

No comments