Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- प्रधान के घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, भोर में आहट सुनकर जागे परिजन, घर में मगरमच्छ देख उड़े होश, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, गोमती नदी में छोड़ा#


#हरदोई:- पिहानी- प्रधान के घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, भोर में आहट सुनकर जागे परिजन, घर में मगरमच्छ देख उड़े होश, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, गोमती नदी में छोड़ा#

#हरदोई: पिहानी- कोतवाली पिहानी क्षेत्र के अलावलपुर गांव के मजरा रसूलपुर में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ गांव के प्रधान के घर के अंदर घुस गया। भोर करीब तीन बजे घर में मगरमच्छ दिखाई देने से परिजनों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि प्रधान के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। मगरमच्छ घर के अंदर होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया#

#ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर सुशील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक राहुल कुमार, सुशील कुमार, उदय सिंह, होरीलाल और कुलदीप समेत वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे गांव के किनारे स्थित गोमती नदी में छोड़ दिया गया#

#भीषण बरसात के बाद नदी से आने की आशंका#

#ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हुई भीषण बरसात के कारण गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव की ओर पहुंचा और प्रधान के घर में घुस गया। घर के अंदर मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है#

No comments