Breaking News

#नोएडा:- इस वर्ष केवल आधे शहर में एंटी लार्वा स्प्रे तथा फॉगिंग अभियान चलायेगा नोएडा प्राधिकरण#


#नोएडा:- इस वर्ष केवल आधे शहर में एंटी लार्वा स्प्रे तथा फॉगिंग अभियान चलायेगा नोएडा प्राधिकरण#

#नोएडा: प्राधिकरण इस वर्ष वर्तमान में चल रहे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए केवल आधे शहर में अभियान चलायेगा? प्राधिकरण द्वारा कल जारी एक प्रेस नोट में ऐसी ही जानकारी दी गई है#

#नोएडा प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि वर्तमान में चल रहे संचारी रोगों यथा -मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए वर्क सर्किल -1 से 5 तक अक्टूबर माह के रोस्टर अनुसार भिन्न भिन्न सेक्टरों व गांवों में एंटी लार्वा स्प्रे तथा फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान मच्छर प्रजनन वाले स्थानों जैसे पानी भरे गड्ढों व झाड़ियों में भी चलाया जाएगा ताकि संचारी रोगों को जन्म देने वाले मच्छरों को नष्ट किया जा सके। इसके लिए संबंधित वर्क सर्किलों के कर्मचारियों को स्प्रे मशीन तथा फॉगिंग उपकरणों के साथ रोस्टर अनुसार सेक्टरों व गांवों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है#

#उल्लेखनीय है कि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र कुल 10 वर्क सर्किलों में विभाजित है। प्रेस नोट में एंटी लार्वा स्प्रे तथा फॉगिंग अभियान केवल वर्क सर्किल -1 से पांच तक चलाने की जानकारी दी गई है#

No comments