#हरदोई:- बाढ़ पीड़ितों पर भड़के BDO साहब, चारे की गुहार लगा रहे ग्रामीणों को वीडियो बनाता देख बोले- 'छीन लो मोबाइल#
#हरदोई:- बाढ़ पीड़ितों पर भड़के BDO साहब, चारे की गुहार लगा रहे ग्रामीणों को वीडियो बनाता देख बोले- 'छीन लो मोबाइल#
#हरदोई: जनपद के भरावन ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में जलभराव से हाहाकार मचा हुआ है। कई घरों में पानी घुसने के साथ-साथ सड़कों पर फंसे बेजुबान पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसी बीच प्रशासनिक संवेदनहीनता का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ मदद की गुहार लगा रहे ग्रामीणों पर खंड विकास अधिकारी और दरोगा भड़क गए और कथित तौर पर मोबाइल छीनने का आदेश दे डाला#
#दरअसल, भरावन ब्लॉक के कई गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरे हुए हैं। परेशान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से अपने पशुओं के लिए चारे और राहत सामग्री की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। इसी दौरान जब कुछ ग्रामीणों ने अधिकारियों की इस सुस्ती और बातचीत का वीडियो बनाना शुरू किया, तो मौके पर मौजूद बीडीओ साहब और दारोगा जी का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वीडियो बनता देख BDO ने तैश में आकर अपने मातहतों को आदेश दिया कि 'इनका मोबाइल छीन लो#
#मोबाइल छीनने की बात को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि, ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार वीडियो बनाते रहे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण अधिकारियों से सीधे सवाल पूछ रहे हैं कि— "साहब! बाढ़ कब से आई है, आप लोगों ने अब तक कोई व्यवस्था क्यों नहीं कराई#
#इस पूरी घटना ने बाढ़ राहत कार्यों को लेकर प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। जनता अब सवाल उठा रही है कि बाढ़ की विभीषिका में फंसे ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए थी या हक की आवाज उठा रहे लोगों को वीडियो बनाने से रोकना#

No comments