#जालौन:- महीनों से नाले की सफाई नहीं, दुकानदार परेशान#
#जालौन:- महीनों से नाले की सफाई नहीं, दुकानदार परेशान#
#जालौन:- महीनों से नाले की सफाई नहीं, दुकानदार परेशान#
#जालौन: नगर के औरैया रोड पर महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के चलते दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बाधित है और आसपास जलभराव की स्थिति बनी रहती है#
#औरैया रोड पर दुकान चलाने वाले तौफीक के अनुसार, दुकान के सामने नाला काफी समय से बंद पड़ा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण यहां हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है#
#दुकानदारों का कहना है कि कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद नाले की सफाई नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल्द नाले की सफाई कराकर पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है#


No comments