Breaking News

#जालौन:- CHC में महज 10 मिनट के निरीक्षण पर उठे सवाल, खानापूर्ति के आरोप#


#जालौन:- CHC में महज 10 मिनट के निरीक्षण पर उठे सवाल, खानापूर्ति के आरोप#

#जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जालौन में निरीक्षण के लिए पहुंची टीम के महज करीब 10 मिनट रुकने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतने कम समय में अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी समेत अन्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जांच कैसे संभव है#

#बताया जा रहा है कि टीम ने कुछ देर रुकने के बाद निरीक्षण पूरा कर दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत भौतिक सत्यापन किया गया या निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित रहा#

#स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निरीक्षण में किन-किन बिंदुओं की जांच की गई, टीम ने किन अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली तथा निरीक्षण के दौरान क्या कमियां मिलीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए#

#सवाल यह भी है कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं की गंभीरता से जांच की जानी थी, तो महज 10 मिनट में निरीक्षण कैसे पूरा हो गया#

#मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा#

#डॉक्टरों के समय से बैठने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खराब पड़े शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाना चाहिए फायर सिलेंडर में गैस नहीं मिली, जिसे तत्काल दुरुस्त कराया जाना चाहिए भर्ती गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए इमरजेंसी गेट हमेशा खुलना चाहिए अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जानी चाहिए पर्चा बनने की लाइन मे खड़ी गर्भवती महिलाओ सहित सभी महिलाओ को कुर्सी या स्टूल व्यवस्था भीड़ ज्यादा होती एक और पर्चा काउंटर खोलना चाहिए. बाहर की दवाई लिखनी बंद होनी चाहिए सरकारी आवास पर अगर सविंदा कर्मी रहते है तो इसकी जाँच होनी चाहिए#

No comments