Breaking News

#हरदोई:- नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि दिनांक 08-11-2026 को दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाना है#


#हरदोई:- नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि दिनांक 08-11-2026 को दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाना है#

हरदोई: त्यौहार के दृष्टिगत् सी०एस०एन०, पी०जी० कॉलेज एवं आई०टी०आई० के मैदान में विस्फोटक नियम, 2008 (संशोधन) नियम, 2019 द्वारा संशोधित नियम 84 तथा गजट नोटिफिकेशन दिनांक 09-01-2019 के माध्यम से विस्फोटक अधिनिमय, 2008 (संशोधित) तथा श्रीमान् मुख्य विस्फोटक नियंत्रक नागपुर के सर्कुलर दिनांक 29-09-2026 के क्रम में अस्थाई शेड से आतिशबाजी भण्डारण एवं विक्रय के अन्तर्गत दिनांक 06, 07 एवं 08 नवम्बर, 2026 को आतिशबाजी की अस्थाई दुकाने ले-आउट के अनुसार लगाई जानी हैं। तत्क्रम में दिनांक 06, 07 एवं 08 नवम्बर, 2026 को सी०एस०एन०, पी०जी० कॉलेज/आई०टी०आई० में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से दिनांक 03 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 02.00 बजे सी०एस०एन०, पी०जी० कॉलेज के हॉल में सम्पादित कराये जाने हेतु प्राचार्य सीएसएन पीजी कालेज की अध्यक्षता मे समिति का गठन किया गया है#

#उन्होंने समिति से अपेक्षा की है कि आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों का आवंटन दिनांक 03 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 02. बजे लॉटरी सिस्टम के माध्यम से शुचितापूर्ण तरीके से कराया जाना सुनिश्चित करें एवं आवंटन उपरान्त सूची नगर मजिस्टेªट कार्यालय को भी उपलब्ध करा दें#

No comments