#हरदोई:- ट्रेनिंग में एक ही संदेश-फाइलेरिया रोधी दवा अपने सामने खिलाएंगी टीम#
#हरदोई:- ट्रेनिंग में एक ही संदेश-फाइलेरिया रोधी दवा अपने सामने खिलाएंगी टीम#
#एमडीए अभियान को सीएचसी अहिरोरी पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम#
#ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर को दिया गया फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का प्रशिक्षण#
#19 नवंबर से कोथावां, सांडी, बिलग्राम और अहिरोरी में ब्लॉक में संचालित होगा अभियान#
#अब तक एमडीए अभियान में कभी न दवा खाने वाले परिवारों पर होगा फोकस#
#हरदोई, 02 नवंबर 2026। जनपद में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जनपद के चार ब्लॉकों- कोथावां, सांडी, बिलग्राम और अहिरोरी में संचालित होगा। अभियान की तैयारी के क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर), प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीए (ड्रग एंडमिनिस्ट्रेटर) को अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का प्रशिक्षण दिया गया#
#कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सभी दवा के सेवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी को निर्देश दिए गए कि अपने सामने महत्व समझाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएं#
#नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सामूहिक दवा सेवन अभियान (एमडीए) के दौरान ऐसे परिवारों की सूची बनाकर उन्हें दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिन्होंने कभी भी दवा का सेवन नहीं किया है। अभियान में सेवाएं देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि जिन परिवारों के लोगों ने कभी एमडीए अभियान के दौरान दवाओं का सेवन नहीं किया है उन्हें दवा के फायदों की जानकारी देकर दवा खिलाने के लिए राजी करना है और अभियान को सफल बनाना है#
#अहिरोरी सीएचसी पर हुई ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर ट्रेनिंग#
#प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरोरी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने की। प्रशिक्षण सहायक अपर शोध अधिकारी घनश्याम, बीसीपीएम जगदीश, विश्व स्वास्थ्य संगठन के आयुष शुक्ला और पीएसआई के प्रतिनिधि निर्भय सिंह यादव ने दिया#
#सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग में आशा कार्यकर्ताओं, संगिनी को बताया गया कि दवा की सही खुराक उम्र और लंबाई के अनुसार कैसे तय करनी है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमार लोगों को दवा नहीं देनी है। दवा खाली पेट नहीं देनी है और दवा अपने सामने (DOT- Directly Observed Treatment) ही खिलानी है।, दवा खाने के बाद हल्का बुखार या चक्कर आना सामान्य है, इससे घबराना नहीं है। जिन परिवारों ने कभी फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं किया है, उन परिवारों की सूची बनाकर उन्हें दवा खिलाना सुनिश्चित करना है और रिपोर्टिंग सही समय पर करनी है#
#प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी तीन दवाएं- आइवरमेक्टिन (Ivermectin), डीईसी (DEC) और एल्बेंडाजोल (Albendazole) अपने सामने खिलाएंगे। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा। प्रत्येक टीम द्वारा एक दिन में लगभग 20 परिवारों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है#
#क्या है फाइलेरिया#
#फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों से फैलती है और इससे हाथी पांव हो जाता है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय साल में एक बार एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना होता है#

No comments