Breaking News

#हरदोई:- स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा पूर्ण ढंग से बनाया गया#


#हरदोई:- स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा पूर्ण ढंग से बनाया गया#

#हरदोई: मुख्य कार्यक्रम कलेक्टेªट स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार मे किया गया। जहां माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता मे लखनऊ में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ तथा एकता दिवस की शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्टेªट सभागार मे प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली छात्रों आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की#

#इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट संजय कुमार ने अपने सम्बोधन मे सभी को जानकारी देते हुये बताया कि देश की एकीकरण मे सरदार वल्लभभाई पटेल जी का अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि राष्ट्र की एकता और अखण्ता को अक्षुण्य रखने हेतु सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ का पालन करने का सभी को प्रेरित किया#

#इसके उपरान्त राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से रन फार यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया जो स्वामी विवेकानन्द सभागार से प्रारम्भ होकर गांधी भवन हरदोई मे समाप्त हुई। इसमे अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ कर प्रतिभाग किया तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को मजबूत करने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिये जाने का भाव प्रदर्शित किया#

#इस अवसर पर जिला कारागार हरदोई मे जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किये जाने हेतु सभी को प्रेरित किया#

#लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती/राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें#

No comments