Breaking News

#हरदोई:- माटीकला पुरस्कार योजना के तहत हरदोई की सुनीता को मिला प्रथम पुरस्कार#

#हरदोई:- माटीकला पुरस्कार योजना के तहत हरदोई की सुनीता को मिला प्रथम पुरस्कार#

#हरदोई: जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण योजनान्तर्गत दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ द्वारा जनपद हरदोई की तहसील बिलग्राम की उद्यमी सुनीता पत्नी अरविंद कुमार को माटीकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 15,000 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया#

#उन्होंने बताया कि माटीकला पुरस्कार योजना का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला को प्रोत्साहन देना, इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों को सम्मानित करना तथा उनकी कला एवं हुनर को नई पहचान दिलाना है। इस प्रकार के पुरस्कारों से माटीकला से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन होता है और उन्हें अपने कार्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है#

No comments