#हरदोई:- जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 86 शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश#
#हरदोई:- जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 86 शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश#
#हरदोई: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं#
#जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए#
#उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें#
#इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments