#हरदोई:- उप कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय (अभियंत्रण अनुभाग), उ०प्र०, कृषि भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 28.10. 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन#
#हरदोई:- उप कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय (अभियंत्रण अनुभाग), उ०प्र०, कृषि भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 28.10. 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल पर कृषकों द्वारा दिनांक 07.10.2026 से 27.10.2026 तक कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन किये गये थे। जनपद में कुल 28 कृषि यंत्रों के लक्ष्य सापेक्ष 98 कृषकों द्वारा बुकिंग की गई थी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक संख्या में बुक किये गये कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन जिलाधिकारी महोदय, हरदोई के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी महोदया, हरदोई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा दिनांक 03.11.2026 को स्वामी विवेकानन्द सभागार, कलेक्ट्रेट, हरदोई में किया गया। उक्त ई-लॉटरी प्रक्रिया में विकासखण्ड भरखनी में मल्टीक्राप थेसर हेतु श्री कृष्णप्रताप सिंह पुत्र श्री शिवनाथ सिंह को एवं मिलेट मिल हेतु विकासखंड बिलग्राम में शैलेन्द्र सिंह पुत्र श्री कल्याण सिंह का चयन हुआ। पैकिंग मशीन हेतु विकासखण्ड माधौगंज में रोहित कुमार पुत्र अम्बिकाप्रसाद का चयन हुआ तथा सेल्फप्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर हेतु विकासखण्ड शाहाबाद में अमर कुमार पुत्र विजय कुमार का चयन हुआ। सोलर ड्रायर हेतु विकासखण्ड बावन में सरला देवी पत्नी रामनरेश का चयन हुआ। उक्त के अतिरिक्त कृषि यंत्र जैसे बेलर, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, पावर टिलर, पावर वीडर, मिनी राइस मिल इत्यादि यंत्रों हेतु कृषकों का चयन ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। जिन कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया उनके मोबाईल नम्बरों पर मैसेज के द्वारा जानकारी पहुंच गई। कृषि यंत्र हेतु चयनित होने का मैसेज मोबाईल पर पाकर कृषकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चयनित कृषकों को निर्धारित 01 माह के भीतर कृषि यंत्र क्रय करके बिल एवं फोटोग्राफ्स अपलोड करने होंगे, अन्यथा उनका चयन स्वतः निरस्त हो जायेगा। उक्त मौके पर डा० राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई, डा० सतीश चन्द्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी, श्री सुभाष चन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, हरदोई, श्री हरदेव, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, हरदोई, श्री शारदाबक्स सिंह, प्रगतिशील कृषक, श्री अवधेश सिंह, श्री अमर सिंह तथा कृषक उपस्थित रहे#

No comments