#हरदोई:- पाली- शक के शकंजे में टूटा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप#
#हरदोई:- पाली- शक के शकंजे में टूटा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप#
#हरदोई: पाली- थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही घर में पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक को घटना की वजह माना जा रहा है#
#पुलिस के अनुसार, लालपूत पर आरोप है कि उसने पत्नी जमुका पर चाकू से हमला किया और बाद में ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दंपती घर में अकेले थे, जबकि उनके तीनों बेटे दूसरे मकान में मौजूद थे#
#देर शाम जब बेटा घर पहुंचा तो माता-पिता को मृत अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई#
#सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से चाकू और ईंट बरामद की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है#
#फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी#

No comments