#हरदोई:- टिकट की दावेदारी पर सहमति, बगावत पर सवाल! नरेश अग्रवाल के बयान के सियासी मायने#
#हरदोई:- टिकट की दावेदारी पर सहमति, बगावत पर सवाल! नरेश अग्रवाल के बयान के सियासी मायने#
#हरदोई: में भाजपा की अंदरूनी सियासत में टिकट और नेताओं को नसीहत देने के मुद्दे पर बयानबाजी तेज होती दिख रही है।पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान दो टूक कहा कि टिकट मांगना सभी का अधिकार है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर पार्टी का विरोध करने के बजाय प्रत्याशी की खुलकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक नेता ने टिकट मांगने के अधिकार की बात कही थी,जिससे वह पूरी तरह सहमत हैं। लेकिन उन्होंने ये बात नहीं कही कि अधिकार के बाद अगर टिकट न मिले तो किसकी मदद करें ? हमारे हिसाब से, मेरा कहना है कि अगर टिकट नहीं मिलता तो आप लोगों को पार्टी की खुल के मदद करना चाहिए न कि पार्टी का विरोध#
#नरेश अग्रवाल ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी की टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है।अशोक वाजपेयी ने भाजपा के टिकट पर नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ चुके पारुल दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा था कि टिकट मांगना सभी का अधिकार है किसी को बेवजह परामर्श देने की आवश्यकता नहीं है। अब नरेश अग्रवाल के बयान को इसी टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव तक सभी टिकट मांगें, लेकिन टिकट बंटने के बाद पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जुट जाएं#
#हरदोई: में युवा नेताओं को आगे बढ़ाने का जिक्र करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि नए नेताओं को उन्होंने हमेशा सहयोग दिया है और यह गुरूर नहीं, उनके राजनीतिक इतिहास की बात है। कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने इतिहास बनाया है। उन्होंने अपने ऊर्जा मंत्री रहने के दौर का हवाला देते हुए दावा किया कि हरदोई में गुंडों और माफिया को पनपने नहीं दिया और आगे भी किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे#

No comments