Breaking News

#हरदोई:- मेगा/ वृहद सेवा एवं सहायता शिविर का हुआ सफल आयोजन#


#हरदोई:- मेगा/ वृहद सेवा एवं सहायता शिविर का हुआ सफल आयोजन#

#हरदोई: सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी ने बताया कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 नवंबर 2026 को बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर हरदोई में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई श्रीमती रीता कौशिक व जिलाधिकारी श्री राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता कारटकर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करके जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ने बताया कि शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत से संबंधित जानकारी, विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए मार्गदर्शन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई तथा शिविर में विभिन्न विभागो के लाभार्थियों को मंच पर लभान्वित किया गया। शिविर मे विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए लगाये गये। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे#

No comments