Breaking News

#हरदोई:- दीपावली के पावन पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निम्नलिखित प्रमुख कार्रवाईयां की गईं#

 #1. मल्लावां (वाजीगंज): प्रोपराइटर राजेश (पुत्र कल्लू) के प्रतिष्ठान से निर्माण इकाई/प्रतिष्ठान से नमकीन का नमूना (Sample) संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है तथा प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं#

#2. रनियांमायू पिहानी: भूरी सिंह के प्रतिष्ठान से छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित कर विधिवत जांच के लिए भेजा गया है#

 #3. पिहानी चुंगी स्थित विभिन्न मिष्ठान दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रतिष्ठान शामिल रहे#

#गुप्ता मिष्ठान भंडार, बाँके बिहारी मिष्ठान भंडार, पाल मिष्ठान भंडार, संतोष मिष्ठान भंडार#

#हरदोई: निरीक्षण के दौरान उपरोक्त सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, उच्च कोटि की साफ-सफाई रखने तथा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इस प्रकार की सख्त और विधिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कुमार गुंजन, सहायक आयुक्त खाद्य#

No comments