Breaking News

#हरदोई:- गांधी भवन में हुआ निःशुल्क उज्ज्वला रिफिल वितरण समारोह का भव्य आयोजन#


#हरदोई:- गांधी भवन में हुआ निःशुल्क उज्ज्वला रिफिल वितरण समारोह का भव्य आयोजन#

#हरदोई: गांधी भवन, हरदोई में निःशुल्क उज्ज्वला रिफिल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध श्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से सीधे जोड़ा गया, जहां से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि हस्तांतरित की गई#

#इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें लकड़ी और उपलों के धुएं से होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल एवं सब्सिडी का लाभ उपलब्ध करा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब परिवार स्वच्छ ईंधन के लाभ से वंचित न रहे तथा माताओं-बहनों को धुएं से मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके#

#उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद हरदोई में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 5,13,867 गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से 3,73,135 कनेक्शनों पर सीधे सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला समन्वयक श्याम सुंदर केसरी सहित संबंधित अधिकारी एवं उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे#

No comments