Breaking News

‎#हरदोई:- जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा ब्याडवाल तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में सम्पन्न#


#हरदोई:- जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा ब्याडवाल तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में जनपद-हरदोई में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के अन्तर्गत दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना कराने व दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक जनसंख्या की जनगणना के क्षेत्रीय कार्य को सकुशल, त्रुटिरहित, समयबद्ध एवं मानकीकृत रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत Census Management and Monitoring System (सी०एम०एम०एस०) आधारित प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर प्रगणकों/पर्यवेक्षकों सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है#

‎#श्रीमती दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / जिला जनगणना अधिकारी द्वारा बताया गया है कि आज दिनांक 31-10-2026 को तहसील सदर, सण्डीला, सवायजपुर, बिलग्राम एवं शाहाबाद में प्रशिक्षण दिया जा रहा है#

‎#‎चार्ज स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी / उप जिला जनगणना अधिकारी को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण की सतत् निगरानी हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु सहायक आयुक्त खाद्य, हरदोई को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी नामित नोडल अधिकारियों से प्रगणकों/ पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में उपस्थिति एवं भोजन सम्बन्धित चेक लिस्ट जारी कर मुख्य विकास अधिकारी / अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। फील्ड विजिट एवं रोल प्ले के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डेमो मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना-2027 के डिजिटल आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया और अभ्यास कराया गया#

No comments