Breaking News

राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित की गई जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी। हरदोई के रसखान पेक्षागह में 15 सितंबर को भाजपा

राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित की गई जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी।
हरदोई:- के रसखान पेक्षागह में 15  सितंबर को भाजपा की जिला इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि संजय गुप्ता मंत्री भाजपा अवध क्षेत्र रहे।
इस गोष्ठी कार्यक्रम में जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां बतायी गई वहीं अपने सम्बोधन में नेताओं ने पार्टी द्वारा समाप्त किए गए धारा 370 व35 ए की याद दिलाई।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र जिला उपाध्यक्ष आजाद सिंह भदौरिया, अजीत सिंह बब्बन तथा पूरे जनपद के पार्टी सांसद व विधायक गण एवं पदाधिकारियों समेत अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पार्टी की इस बड़ी उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

हरदोई: डीपी सिंह चौहान की:- रिपोर्ट:

No comments