इलेक्ट्रानिक डैश बोर्ड लगवाये ताकि यात्रियों को बसों के सम्बन्ध में सही जानकारी प्राप्त हो:- पुलकित
इलेक्ट्रानिक डैश बोर्ड लगवाये ताकि यात्रियों को बसों के सम्बन्ध में सही जानकारी प्राप्त हो:- पुलकित।
खराब सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी करें:- जिलाधिकारी
हरदोई, 01 नवम्बर 2019:- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने रोडवेज बस स्टाप का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान उन्होने बस स्टाप पर गड्ढों एवं खराब सड़क टूटी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रोडवेज एआरएम को निर्देश दिये कि एक वर्ष में बस स्टाप के लिए करायें गये कार्यो पर किये गये व्यय के सापेक्ष प्राप्त बजट तथा बस स्टाप पर बिजली एवं जनरेटर पर खर्च होने धनराशि का विवरण भी उपलब्ध करायें। यात्रियों की संख्या में पुरूष एवं महिला शौचालय की कमी पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये शौचालयों की अच्छी तरह सफाई कराई जाये और कर्मचारियों की सुविधा हेतु अलग से शौचालय का निर्माण करायें तथा सफाई व्यवस्था खराब होने पर सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देेश एआरएम को दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक रूट पर जाने वाली बसों के स्थान के सामने इलेक्ट्रानिक डैश बोर्ड लगवाये ताकि यात्रियों को बस जाने-आने के समय के सम्बन्ध में सही जानकारी प्राप्त हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रोडवेज बस स्टाप को माडल बस स्टाप बनाने के लिए रात्रि में विद्युत व्यवस्था ठीक रखने हेतु सोलर पैनल लगवाने एवं बायो शौचालय बनवाने एवं अपराध नियंत्रण हेतु सीसी कैमरे लगवाने तथा यात्रियों को धनराशि निकालने हेतु एटीएम व्यवस्था के सम्बन्ध इन्सीलाइपस टेक्नालाजी कंपनी प्रा0लि0 दिल्ली से आये सदस्य अरूण बाजपेई तथा पारितोष अवस्थी से विचार विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट गजेन्द्र कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने उक्त कंपनी के सदस्यों से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से माडल बस स्टाप बनने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
------------------------------
आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें:- जिलाधिकारी
वाहन धीमी गति से चलायें तथा रात में डिपर का प्रयोग करें:- पुलिस अधीक्षक
02. यातायात पुलिस द्वारा लखनऊ चंुगी पर यातायात माह नवम्बर 2019 के सम्बन्ध में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित लोगों से कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें तथा नशे की हालत में कतई वाहन न चलायें क्योकि आपका जीवन अमूल्य है और इसे व्यर्थ न गंवायें। उन्होने कहा कि आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प है इसलिए यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि स्वयं सुरक्षित चलने के साथ रोड पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन धीमी गति से चलायें तथा रात में डिपर का प्रयोग करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चुंगी पर लगाये गये हेलमेट मेले का फीता काट कर उद्घाटन किया तथा कार रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बिना हेलमेट चलने वालों को हेलमेट लगाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्टेªट गजेन्द्र कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सीओ सिटी विजय राना तथा यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार सहित बस यूनियन के सदस्या एवं एनसीसी स्काउट के छात्र मौजूद रहे।
सम्पादक: खोज जारी है. न्यूज चैनल/ हिंदी दैनिक समाचार पत्र: की खास खबर:
No comments