Breaking News

बड़ी खबर *बीवी से हुआ मनमुटाव युवक ने मारी खुद को गोली पिता ने अपने भाई को किया नामजद सूत्र* *हरदोई बेहटा गोकुल*

बड़ी खबर
*बीवी से हुआ मनमुटाव युवक ने मारी खुद को गोली पिता ने अपने भाई को किया नामजद सूत्र*
 *हरदोई बेहटा गोकुल*
आज थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के विजगवा गांव में विजय सिंह 22 वर्षीय पुत्र बुध पाल सिंह ने खुद को गोली मारकर लहू लुहान कर लिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि आज से लगभग 5 वर्ष पहले विजय सिंह की शादी प्रियंका निवासिनी राघवपुर थाना मल्लावां से शादी हुई थी लेकिन शादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ पति-पत्नी के आपसी मनमुटाव में विजय सिंह ने अपने आपको अपने ही तमंचे से गोली मार ली और विजय सिंह के पिता ने अपने ही भाई बृजपाल सिंह पुत्र करन सिंह व अपने भतीजे राहुल सिंह पुत्र बृजपाल सिंह के नाम नामजद f.i.r. कर दी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल उर्फ गौरव सिंह सोनीपत के एक होटल में मैनेजर का काम करता है और घटना के समय वह सोनीपत में ही मौजूद है लेकिन जमीनी विवाद के चलते बुध पाल की मां ने बुध पाल के भाई बृजपाल के पत्नी के नाम वसीयत लिख दी थी क्योंकि बृजपाल ने ही अपनी मां की देखभाल व सेवा सत्कार किया था जिस लिए उन्होंने बृजपाल की पत्नी के नाम 10 बीघा जमीन वसीयत कर दी थी उनकी मृत्यु के उपरांत जमीन का मुद्दा गरमाता गया और मुकदमा बाजी शुरू हो गई गांव वालों के बताने के अनुसार बृजपाल सिंह घटना के समय साइकिल से खाद की बोरी और बीज लेकर खेत को जा रहे थे और गांव से बाहर भी नहीं निकल पाए कि उनको खबर लगी तुम्हारे भतीजे के किसी ने गोली मार दी जो कि लो लुहान अवस्था में खेत में पड़ा है बृजपाल सिंह तुरंत खेत की तरफ बढ़े लेकिन उन्हें क्या पता था उन्हीं का भाई उन्हें नामजद कर जेल पहुंचा देगा वर्तमान में बृजपाल सिंह थाने में बंद है गांव वालों के बताने के अनुसार बृजपाल सिंह निहायती शरीफ और सीधे-साधे व्यक्ति हैं जिनका गांव में अभी तक कोई बात विवाद किसी से नहीं हुआ लेकिन उन्हीं के भाई उन्हें 302 के मकड़ जाल में फंसाने के लिए प्रयासरत हैं वहीं दूसरी ओर विजय सिंह की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने विजय सिंह को तत्काल लखनऊ रिफर कर दिया

संवाद सूत्र (U.P) से: आलोक सिंह के साथ/ संवाद सूत्र (U.P) से: उदयवीर सिंह जिला ब्यूरो: खोज जारी है. न्यूज चैनल : से: कुलदीप सिंह: की: खास रिपोर्ट।

No comments