Breaking News

हरदोई: *साहसी* *फाउंडेशन* *के* *आत्मरक्षा* *प्रशिक्षक* *पवन* *कुमार* *को* *किया* *गया* *सम्मानित*

*साहसी* *फाउंडेशन* *के* *आत्मरक्षा* *प्रशिक्षक* *पवन* *कुमार* *को* *किया* *गया* *सम्मानित*


स्वयंसेवी संस्था साहसी फाउंडेशन के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से काम कर रहे बिलग्राम विकास खंड के ग्राम पुसेड़ा निवासी युवा आत्मरक्षा प्रशिक्षक पवन कुमार को मल्लावां के एक अतिथि गृह में पूर्व संघ चालक, लोकतंत्र सेनानी,शिक्षाविद व क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के पिता स्व. शिवराज सिंह की प्रथम पुण्यतिथि व उनके भाई स्व. डॉ. आलोक सिंह 'नीलू' की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक आशीष सिंह आशू व उनकी मां विमला देवी द्वारा शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पवन अब तक कई विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

संवाद सूत्र (U.P) से: आलोक सिंह के साथ/ संवाद सूत्र (U.P) से: उदयवीर सिंह जिला ब्यूरो: खोज जारी है. न्यूज चैनल : से: कुलदीप सिंह: की: खास रिपोर्ट।

No comments