डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश सरकार * संविधान का विरोध करने वालों को बख्शेंगे नहीं : डॉ. दिनेश शर्मा*
*संविधान का विरोध करने वालों को बख्शेंगे नहीं : डॉ. दिनेश शर्मा*
लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को हरदोई जिले के बावन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवन में मीरा देवी अवध बिहारी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता राघबेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित बार्षिक कम्बल वितरण समारोह के दौरान गरीबों को कंबल बांटे। इसके बाद आयोजित जनसभा में कहा कि जनाधार खो चुके दल उदंडों की सहायता कर रहे हैं। एक दल कहता है कि पेंशन देंगे तो दूसरा कह रहा कि मुफ्त वकील देंगे। ऐसे लोग केवल बीजेपी के खिलाफ अल्पसंख्यकों को भड़काने और वोट की राजनीति कर रहे हैं। संविधान का विरोध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए उचित स्थान मिलेगा। उन्होंने शिवसेना को आड़े हाथों लेकर कहा कि वीर सांवरकर को शिवसेना अभी तक आन, बान, शान व मर्यादा बताती थी। अब विरोध कर रही है। शिवसेना बताए कि उनका स्टैंड क्या है? सावरकर ने पूरा जीवन देश की शान के लिए कुर्बान कर दिया। इसके बावजूद ओछी राजनीति करके विशेष खानदान राजनीति की रोटियां सेंक रहा है।
शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सभी वादे पूरे किए। मुस्लिम महिलाओं के लिए विधेयक पारित किया। तलाकशुदा के लिए पेंशन योजना तैयार की। देश को कमजोर व तोड़ने का काम करने वाले तुष्टीकरण की नीति के चलते सीएए का विरोध कर रहे हैं। देश में जितना हिंदू को अधिकार है, उतना ही मुसलमानों को भी अधिकार मिले हैं। धारा 370, 35 ए और अयोध्या प्रकरण के बाद शांति कायम रहने से सारी राजनीति समाप्त हो गई है। इसलिए विपक्ष अल्पसंख्यकों को भड़का रहा है। सोशल मीडिया में जो दुष्प्रचार कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं उन्हें सरकार सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, माकपा, भाकपा समेत अन्य दल भाजपा को कमजोर करना चाहते हैं। जबकि भजपा जनता के सहयोग व साथ से रामराज स्थापित करेगी। आज समय बदला है। देश और प्रदेश में खुशहाली आई है।इस अवसर पर हरदोई भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,सवायजपुर भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह (रानू) व ग्राम प्रधान पारुल सिंह चौहान प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान मुजाहिदपुर प्रधान अनूप यादव व हजारों क्षेत्र के लोग मौजूद रहे व कंबल वितरण कराया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों को कंबल वितरित किया गया।।
=======================================
उदयवीर सिंह संवाद सूत्र यूपी: के साथ/ आलोक सिंह: संवाद सूत्र: यूपी: के जनपद- हरदोई: से: खोज जरी है... न्यूज: चैनल: की: खास खबर:

No comments