Breaking News

मनकामेश्वर मठ मंदिर में बच्चों ने दिया गांधी-शास्त्री का संदेश - पूर्णिमा पर मनकामेश्वर घाट पर हुयी आदि गंगा, मां गोमती की आरती

मनकामेश्वर मठ मंदिर में बच्चों ने दिया गांधी-शास्त्री का संदेश
पूर्णिमा पर मनकामेश्वर घाट पर हुयी आदि गंगा, मां गोमती की आरती...

मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर में गुरुवार को पूर्णिमा का नजारा कुछ अलग ही दिखा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने रूपानुकृति प्रदर्शन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का स्वरूप, रख कर “सदा सत्य बोलने” और “जय जवान जय किसान” का अमर नारा दोहराया। संध्या काल में मनकामेश्वर घाट उपवन में आदि गंगा मां गोमती की आरती घंटे, घड़ियाल, डमरू और जयघोष के साथ की गई।

डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरी की अगुआई में सुबह मंदिर परिसर में भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर शंख और जयघोषों से गूंज उठा। दोपहर के सत्र में अंश त्रिपाठी, दिव्यांश पाल, हन्नू, शेखर त्रिपाठी, अंकुर पाण्डेय, आदर्श गुप्ता, जीतेन्द्र पाण्डेय, आकाश अग्रहरी सहित अन्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का स्वरूप रख कर उनके संदेशों को दोहराया। महंत देव्यागिरी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर कहा कि समाज वहीं समृद्ध होता है जिसे युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और अनुभवों के धनी वृद्ध जनों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

संध्या काल में महंत देव्यागिरी की अगुआई में परंपरा का पालन करते हुए बनारस की तर्ज पर 11 वेदियों से आचार्य रजनीश और शिवराम के मार्ग दर्शन में आदि गंगा मां गोमती की महा आरती की। महंत देव्यागिरी ने कहा कि पुरुषोत्तम महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में उन्होंने राष्ट्र की समृद्धि, लोगों की निरोग्यता और वैश्विक शान्ति के लिए खास तौर से प्रार्थना की। इस अनुष्ठान में अन्य वेदियों पर विश्वजीत यादव, गौरव त्रिपाठी, देव ऋषि, विमल सिंह, सौरभ खन्ना, तरुण जायसवाल, विभव श्रीवास्तव सहित अन्य ने विधि विधान से आरती की। इस अवसर पर घाट परिसर को उपमा पाण्डेय के मार्गदर्शन में आकर्षक रंगोली कलश, बंधनवार, पुष्पों से सजाया गया था...

डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments