Breaking News

26 नवंबर 2020 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर 71वे पावन संविधान दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने आम जनमानस को मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु पत्रक वितरण किए तथा संविधान को संरक्षित व पल्लवित करने हेतु संकल्प लिया गया...

 इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जीने राष्ट्र के संविधान का निर्माण कर वास्तव में आम जनमानस  अपने कर्तव्यों और  अधिकारों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र व समाज की सेवा कर सके श्री गुप्त ने कहा बाबा साहब ने 26 नवंबर 1949 को संविधान की प्रक्रिया को पूर्ण किया और केंद्र सरकार ने 2015 से 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाने  का ऐलान किया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा हम सभी भारतीयों का संविधान के प्रति कर्तव्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे तभी हमारे संविधान की सार्थकता यथार्थ हो सकेगी...

राष्ट्रीय प्रवक्ता डी पी सिंह चौहान ने कहा  हमारा संविधान, संविधान नहीं  अपितु पवित्र ग्रंथ है जिसका अनुपालन करना हम सभी का कर्तव्य है...

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष  ओम कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद त्यागी, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि मिश्रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री अरविंद कुमार त्रिपाठी, भगत सिंह ,विवेक कुमार द्विवेदी, जावेनद्र सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र वर्मा, मेवालाल, ऋषि नाथ, देवदत्त भास्कर ,कमलेश वर्मा, भगत सिंह, राकेश बाबू, गुर शरण राजेश वर्मा ,सुबोध वर्मा, ब्रजकिशोर अरविंद कुमार  इरफान एवं इसरार अहमद सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संविधान दिवस में भाग लेकर  अधिवक्ता एकता को उत्प्रेरित किया...
रिपोर्टर: अंकुर सिंह तोमर खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments