Breaking News

#@मुंबई:- जल्द शुरू हो सकती है मुंबई लोकल ट्रेन, मंगलवार 13 जुलाई 2021@#


#@मुंबई:- जल्द शुरू हो सकती है मुंबई लोकल ट्रेन, मंगलवार 13 जुलाई 2021@#

#@मुंबई : में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेनों की सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर को फोन किया। कोरोना काल में मुंबई लोकल की सेवा सिर्फ आवश्यक कार्य में लगे लोगों के लिए शुरू की गई थी। हालांकि बाद में इसमें कुछ और लोगों को भी जोड़ा गया था, लेकिन आम लोगों को अभी तक लोकल ट्रेनों में सफर करने की मनाही है@#

#@दरअसल कोरोना की तीसरी लहर का डर देखते हुए महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद प्रतिबंधों में ढील नहीं दी गई है। कोरोना से जुड़े सारे कड़े नियम कायम हैं। इन्हीं प्रतिबंधों का पालन करते हुए मुंबई लोकल ट्रेनों को आम यात्रियों के, लिए बंद रखा गया है@#

शिल्पा सोनी - उप. सम्पादक/ प्रभारी महाराष्ट्र 
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments