Breaking News

#हरदोई:- सुनील अर्कवंशी होंगे सण्डीला से सपा सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी, सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने किया ऐलान#


#हरदोई:- सुनील अर्कवंशी होंगे सण्डीला से सपा सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी, सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने किया ऐलान#

#हरदोई : 23 जनवरी। सपा सुभासपा गठबंधन में शामिल सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान। सुभासपा मुखिया ने हरदोई की 161 सण्डीला विधानसभा क्षेत्र से सुनील अर्कवंशी को सपा सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। सण्डीला से गठबंधन प्रत्याशी घोषित किए गए सुनील अर्कवंशी सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष है। सण्डीला में प्रेसवार्ता के दौरान सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने दी जानकारी। सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के द्धारा सुनील अर्कवंशी को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुई रीता सिंह के सियासी समीकरण बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे है क्योंकि सण्डीला की इसी सीट से भाजपा का टिकट न मिलने के बाद टिकट की आस में वह सपा में शामिल हुई थी और अब सुभासपा मुखिया के ऐलान के बाद रीता सिंह के सपा से उम्मीदवार बनने के अटकलों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments