Breaking News

#हरदोई:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी प्रकाश पाल और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजाबक्स सिंह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए#


#हरदोई:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी प्रकाश पाल और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजाबक्स सिंह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए#

#जिला प्रभारी ने पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल को याद करते हुए कहा कि भाजपा आज के दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। एक सच्चे देशभक्त, गहन विचारक और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के सिद्धांतों ने भारतीय जनता पार्टी को को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और वह सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे#

#इस मौके पर राजाबक्श सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबो के कल्याण कर अनेक योजनाओ एवं कार्यक्रमां के माध्यम से साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के अंत्योदय के लक्ष्य के आधार पर नये भारत के संकल्प का ही परिणाम है कि गांव, गरीब एवं किसान के जीवन में निरंतर बदलाव आ रहा है और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है#

#जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक, संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहते हुए आपने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत किया। महामंत्री अनुराग मिश्र ने कहा आज उनकी एकात्म मानववाद की प्रगतिशील विचारधारा देश के विकास में बहुत काम आ रही है#

#इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक जिला कार्यालय मंत्री अतुल सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वराज सिंह सत्यम शुक्ला हर्षित आदि मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments