#हरदोई:- आखिर कब होगी आझी से जेबीगंज जाने वाली सड़क की मरम्मत - बदहाल सड़क से राहगीर परेशान#
#हरदोई:- आखिर कब होगी आझी से जेबीगंज जाने वाली सड़क की मरम्मत - बदहाल सड़क से राहगीर परेशान#
#हरदोई : टोडरपुर - आझी से जेबीगंज जाने वाले मार्ग की हालत अत्यन्त दयनीय है।उक्त मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे एवं जर्जर है किन्तु लम्बे समय से उक्त मार्ग का कोई पुरसाहाल नहीं है।लगभग 50 गांवों को जोड़ने वाला ये मार्ग अपनी दयनीय हालत पर आंसू बहा रहा है।लगभग 50 गांवों की एक बड़ी आबादी इसी मार्ग से अपनी फसल को मंडी व गन्ना किसान अपना गन्ना लोनी मिल ले जाते हैं।जिन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ऑटो चालक भी मार्ग जर्जर होने के चलते सवारियों से मनचाहा किराया वसूल करते हैं।वहीं किसान अपनी उपज शाहाबाद मंडी न ले जाकर मजबूरन रोजा शाहजहांपुर मंडी ले जाने के लिए विवश हैं।जबकि उक्त गांवो से रोजा मंडी की दूरी अधिक है।जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते उक्त क्षेत्र के किसान व आम जनमानस लम्बे समय से उपेक्षाओं का दंस झेलते आ रहे हैं।देखना है कि जिला प्रशासन उक्त समस्या पर क्या संज्ञान लेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments