Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज - पिता पुत्र में हिस्सा-बाँट को लेकर आए दिन होता है विवाद, वृद्ध पिता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार#


#हरदोई:- बेनीगंज - पिता पुत्र में हिस्सा-बाँट को लेकर आए दिन होता है विवाद, वृद्ध पिता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई:- बेनीगंज - जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां के मजरे जात निवासी भगवंतापुर के पीड़ित सीताराम पुत्र रग्घा ने स्थानीय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि मेरे कुल 4 लड़के हैं। जिसमें रामबक्स, लवकुश,देवारी व राकेश हैं। मेरा सबसे बड़ा लड़का रामबक्स मौजूदा समय में खेत व मकान में 1/2 हिस्सा की मांग कर अपनी जबरदस्ती दिखाते हुए मुझे व मेरे अन्य तीन लड़कों को आए दिन हैरान व परेशान करता रहता है तथा बात- बात पर गाली गलौज करते हुए मुझसे वह मेरे अन्य लड़कों से लड़ाई- झगड़ा करता रहता है। तथा गांव पंचायत के फैसले को भी कई बार किया गया परन्तु नहीं मान रहा है।इससे पूर्व भी कई बार लड़ाई-झगड़े हुए हैं।दिनांक 22 मई 2022 को फिर समय करीब 12:00 बजे दिन में मेरे लड़के ने मुझे गाली गलौज किया तथा हिस्सा बांट के मामले को लेकर मुझे मारने पीटने पर आमादा हो गया। भविष्य में मुझे आशंका है कि मेरे जान माल का खतरा मंडरा रहा है। दिन जान से मार देने की धमकी भी देता है। बृद्ध पीड़ित पिता ने स्थानीय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने उक्त पुत्र के विरुद्ध न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments