#हरदोई:- बेनीगंज - पीड़िता ने मुख्यमंत्री से अपने मकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगाई न्याय की गुहार, पीड़िता अपने मकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, संबंधित जिम्मेदार मौन#

#हरदोई : बेनीगंज - कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत पीड़ित रेशमा पत्नी आशिक अली निवासी कोरोकला थाना बेनीगंज जनपद हरदोई ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि मेरे पिता का नाम सूफी मोहम्मद है। मेरे पिता का एक किता मकान बेहटा मुर्तजाबक्स थाना बघौली तहसील सदर जिला हरदोई में है।जो कि वहां मेरा मायका है। जिस पर परिवार के ही लोग नौशाद अली पुत्र छोटेलाल तथा नेता उर्फ जाहिद अली पुत्र रज्जाक ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। मैं अपने पिता की एकमात्र संतान हूं। मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है। मेरे पिता के बने हुए मकान में उक्त विपक्षीगण लकड़ी, कंडा व भूसा आदि रखकर कब्ज़ा कर लिया है। मेरे पिता का जो आवास बना हुआ है, वह ग्राम प्रधान के द्वारा ही दिया गया था।न्यायहित में मेरे पिताजी के मकान में मुझे कब्जा दिलाना नितांत जरूरी है। तथा उक्त विपक्षी गणों द्वारा मना करने पर हमें जान से मार डालने की धमकी देते हैं#
#पीड़िता ने सूबे के मुखिया को फैक्स के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेज कर मकान पर से अवैध कब्जा हटवाये जाने की गुहार लगाई है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments