Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - अचानक आयी आँधी तूफान से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त#


#हरदोई:- पिहानी - अचानक आयी आँधी तूफान से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त#

#हरदोई:- पिहानी - तेज हवाओं के साथ आये तूफान ने देखते ही देखते तबाही मचा दी। तेज़ तूफान से भैंसटा पुल के पास विधायक श्याम प्रकाश की विधायक निधि से लगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गेट उखड़ कर वही गिर गया गिर गया जिसे करीब एक घंटे बाद नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन से कड़ी मशक्कत से हटवाया गया कई पेड़ उखड़ गए और मकानों के ऊपर पड़ी टीनशेड गिर गई कुछ ही देर के तूफान ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया।सोमवार की सुबह अचानक आये तूफान आवागमन बाधित तो हुआ उसके साथ कुछ ही पल में सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया। हरदोई पिहानी मार्ग पर भी रास्ते में कई पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित रहा गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई। इसके साथ ही क्षेत्र के ग्राम चंदेली के मजरा चक के किसान श्री कृष्ण की दो भैंसे बरगद के पेड़ में बंधी थी पेड़ गिरने से उसके नीचे दब कर एक भैंस मर गई तथा एक भैंस घायल हो गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम ने बताया की भैंस के सिर पर चोट लगी थी जिससे उसके मुंह और नाक से ब्लीडिंग हुई दूसरी भैंस का उपचार चल रहा है। मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। किसानों के अनुसार इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मास्टर रघुराज भदोरिया की टीन उड़ गई गनीमत रही कि उसे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके अलावा भी क्षेत्र में तूफान से भारी नुकसान होने की आशंका है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments