#हरदोई:- पिहानी - बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को किया पुरस्कृत#
#हरदोई:- पिहानी - बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को किया पुरस्कृत#
#हरदोई : पिहानी - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत के द्वारा मिशन वात्सल्य कार्यक्रम के अंर्तगत बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमे चाइल्ड लाइन सब सेंटर पिहानी द्वारा मंसूर नगर के कन्या जूनियर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 50 बच्चो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 15 बच्चे विजयी हुए। कक्षा की 8 छात्रा प्रियांशी प्रथम, द्वितीय स्थान कक्षा 7 की छात्रा अंशिका और तृतीय स्थान कक्षा 7 की ही अनिता ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी विजयी बच्चो को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजया अवस्थी ने बच्चो की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अगर कोई भी बच्चा 18 वर्ष की कम उम्र से कहीं मजदूरी करते पाया जाता है 1098 चाइल्ड लाइन पर फोन करके सूचना दे#
#उसकी सूचना गुप्त रखी जायेगी। चाइल्ड लाइन की कोआर्डिनेटर कोमल बाजपेई ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments