#हरदोई:- कोरियर ऑफिस की दुकान पर हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश#
#हरदोई:- कोरियर ऑफिस की दुकान पर हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश#
#हरदोई:- कोरियर ऑफिस की दुकान पर हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश#
#चोरी के माल सहित एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल#
#हरदोई : पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली शहर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के माल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया#
#पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 व 27 जुलाई की रात शहर स्थित कोरियर की दुकान के शटर का ताला खोलकर नकदी, तीन लैपटॉप व सीसीटीवी की डीपीआर चोरी के संबंध में पीड़ित चांद बाबू उर्फ अजहर की तहरीर पर कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 590/022 धारा 457/380 अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगा दिया गया था।बताया कि कोरियर कंपनी की चाबियां अकाउंट प्रबंधक प्रशांत तिवारी के पास रहती थी जिसको लेकर अकाउंट प्रबंधक पर संदेह हुआ बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कोरियर कंपनी के प्रबंधक प्रशांत तिवारी शहर स्थित आरटीओ चौराहे पर खड़ा है जिसके पास एक सफेद रंग की पॉलीथिन है।शहर पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए प्रशांत तिवारी को आरटीओ चौराहा पर धन्नूपुरवा की ओर पकड़ लिया गया जिसके पास मौजूद सफेद रंग की पॉलिथीन में तीन लैपटॉप, एक डीवीआर, एक पावर सप्लाई डीवीआर,एक मॉडम व एक वाईफाई राउटर बरामद हुआ श्री द्विवेदी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह कोतवाली शहर के मोहल्ला नारायण नगर स्थित एक्सप्रेसबीस मिंत्रा कोरियर कंपनी में अकाउंट प्रबंधक के पद पर कार्यरत है आरोपी को ऑनलाइन जुआ खेलने की लत है जिसमें वह काफी धनराशि हार चुका है जिसको लेकर उसने धीरे धीरे लगभग ₹1,30,000/- नगद व 26 व 27 जुलाई की रात कंपनी का ताला खोलकर उक्त सामान चोरी कर लिया एसपी ने बताया की अभियुक्त प्रशांत तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी बेहटा चांद लखनऊ रोड थाना कोतवाली शहर हरदोई को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे,उप निरीक्षक ऋषि कपूर,कांस्टेबल कुलदीप यादव व दिलीप कुमार मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...



No comments