Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां - ज्ञानदीप डिग्री कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड इंट्रोडक्टरी कोर्स का आयोजन गाइड प्रशिक्षक अलका गुप्ता ने सिखाए भिन्न भिन्न गुर#


#हरदोई:- टड़ियावां - ज्ञानदीप डिग्री कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड इंट्रोडक्टरी कोर्स का आयोजन गाइड प्रशिक्षक अलका गुप्ता ने सिखाए भिन्न भिन्न गुर#

#हरदोई : टड़ियावां - विकासखंड टड़ियावां स्थित ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज खेरिया नेवादा में पांच दिवसीय स्काउट गाइड इंट्रोड्क्टरी कोर्स का आयोजन किया गया।जिसमें प्रशिक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं को भिन्न भिन्न प्रकार के गुर दिए गए।आयोजन के चौथे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षुओं ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठे, अनुमान लगाने का प्रशिक्षण दिया।  गाइड प्रशिक्षक अलका  गुप्ता (HWB) ने छात्र छात्राओं को गांठे बंधन सिखाये। विपिन त्रिपाठी ने अनुमान लगाने के बारे में बताया तथा प्रेम श्रीवास्तव ने प्राथमिक चिकित्सा तथा स्ट्रेचर बनाना सिखाया। प्रशिक्षिका रामनंदिनी तिवारी ने छात्र छात्राओं को बिना बर्तन भोजन बनाने के बारे में बताया। गाइड प्रशिक्षिका अलका गुप्ता ने बताया कि अंतिम दिवस पर टेंट व बिना बर्तन भोजन का अभ्यास कराया जाएगा तथा निरीक्षण किया जाएगा। शिविर के समापन पर कल शनिवार को घर घर तिरंगा कार्यक्रम का भी  आयोजन किया जाएगा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments