Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद - कोतवाली में पैरवी करने पहुँचे बीएचपी नेता की पुलिस ने की जमकर पिटाई हालत गंभीर#


#हरदोई:- शाहाबाद - कोतवाली में पैरवी करने पहुँचे बीएचपी नेता की पुलिस ने की जमकर पिटाई हालत गंभीर#

#हरदोई : शाहाबाद - शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद नेता कोतवाली में पैरवी करने गए पुलिसकर्मियों ने उल्टा नेता से की मारपीट उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को जहां सरकार द्वारा छूट दी गई है वहीं पुलिसकर्मी इसका दुरुपयोग करते हुए आजादी का जमकर फायदा उठा रहे हैं।ऐसा ही एक मामला हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली का सामने आया है यहां पर विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री अमन सिंह चौहान कोतवाली शाहाबाद में एक पक्ष को लेकर पैरवी करने के लिए पहुंचे तो वहीं पर पुलिसकर्मियों द्वारा उनको बेरहमी से मारा पीटा गया जिससे घायल विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उनको पहले तो शाहाबाद सीएससी पर इलाज कराया गया। उसके बाद उनको हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन यहां भी हालत गंभीर देख लखनऊ के लिए उनको रिफर कर दिया गया। बताते चलें कि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ आशीष माहेश्वरी ने बताया कि शाहाबाद के कस्बा निवासी राजा और अंशु नाम के दो अलग समुदाय के युवकों के बीच बाइक लड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी इस मामले में सह जिला मंत्री अमन सिंह चौहान राजा की ओर से पैरवी करने के लिए कोतवाली शाहाबाद गए थे ,यहां पर इस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों द्वारा दूसरे पक्ष का समर्थन किया जा रहा था। इससे नाराज सह जिला मंत्री अमन सिंह ने इसका विरोध किया जिससे नाराज पुलिसकर्मियों ने सह जिला मंत्री को कोतवाली में ही बुरी तरह पीटा हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए शाहाबाद सीएससी पर भेजा गया।लेकिन यहां से हरदोई रिफर कर दिया गया, हरदोई मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देख कर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है ।मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ,क्षेत्राधिकारी कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची जहां पुलिस अफसरों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, विवाद में अमन सिंह चौहान एक पक्ष की पैरवी करने गए थे थाने में दोनों पक्षों में मारपीट हुई घायल अवस्था में अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वहीं पुलिस पर विश्व हिंदू परिषद के नेता की पिटाई के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments