Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां - टड़ियावां गौशाला दुर्दशा का शिकार,जिंदा गौवंशो को नोंच रहे चील कौवें,कोई नहीं पुरसाहाल#



#हरदोई:- टड़ियावां - टड़ियावां गौशाला दुर्दशा का शिकार,जिंदा गौवंशो को नोंच रहे चील कौवें,कोई नहीं पुरसाहाल#


#हरदोई:- टड़ियावां - टड़ियावां गौशाला दुर्दशा का शिकार,जिंदा गौवंशो को नोंच रहे चील कौवें,कोई नहीं पुरसाहाल#


#हरदोई:- टड़ियावां - टड़ियावां गौशाला दुर्दशा का शिकार,जिंदा गौवंशो को नोंच रहे चील कौवें,कोई नहीं पुरसाहाल#

#हरदोई : टड़ियावां - विकास खंड टडियावां परिसर में स्थित गौशाला की व्यवस्था इन दिनों अव्यवस्थाओं में तब्दील है।जिम्मेदारों की लापरवाही से जिंदा गोवंशों को नोंच रहे चील कौवे#
#बताते चले विकास खण्ड टड़ियावां के प्रांगण में गौशाला बनी हुई हैं। जिसमें आश्रित गोवंशों के लिए प्रशासन द्वारा चारा,पानी,दाना व हरा चारा आदि के साथ उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाती हैं। लेकिन यहां गौशाला में उसके विपरीत हो रहा है,कागजों में सबकुछ बेहतर है किन्तु हकीकत कुछ और ही है।जिम्मेदारों की पोल तो तब खुली जब गुरुवार की दोपहर लापरवाह सिस्टम की कलई खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां समुचित ब्यवस्था के अभाव में बीमार व कमजोर पशुओं को समुचित इलाज न मिलने के कारण प्रतिदिन काल के मुह में जा रहे हैं। यहां बीमार व लाचार गोवंशों को खुले में चील कौवे नोच नोच कर खाना शुरु कर दिया व आँख भी फोर डाली है। जिससे बेजुबान के खून निकल रहा इस बीच उसे देखने के लिए सूचना मिलने के घण्टों बाद तक कोई चिकित्सक नहीं पहुँचा जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली का पता चल रहा है।गौशाला के अंदर अधिकतर संरक्षित पशु हाड़ मांस के ढांचे के रूप में दिखाई पड़ रहे हैं। यहां आसपास के कुछ ग्रामीण लोगों का यह भी कहना है,कि आए दिन गौ पशुओं की जल भराव से भी मौत होती रहती है। इनके इलाज के लिए तैनात डॉक्टर कागजों में तो निरन्तर देखरेख रखते है,लेकिन जमीनी स्तर पर कभी कभार आकर फोटो खींच कर चले जाते हैं। गौशाला की अव्यवस्थाओं की तस्बीरों से जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालियां निशान खड़ा कर रही हैं। अब सोचने का विषय यह है, कि विकासखंड कार्यालय के पीछे बने गौशाला का यह हाल है, जहां संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहते हैं, तो अन्य क्षेत्र में बने गौशालाओं का क्या हाल होगा#

#बोले जिम्मेदार#

#विकास खंड अधिकारी टड़ियावां ऊषा देवी ने बताया कि जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच कर देखा गया तो कमजोर गाय सांड के चपेट में आने से घायल हो गई हैं,जिसके इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया जायेगा। 
वहीं ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रविप्रकाश ने बताया कि मामले में उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराकर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments