#हरदोई:- ईओ - ने सफाई,पेयजल,व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक#
#हरदोई:- ईओ - ने सफाई,पेयजल,व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक#
#हरदोई:- ईओ - ने सफाई,पेयजल,व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक#
#गन्दगी पाए जाने पर सफाई नायक के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी#
#हरदोई : अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने बताया है कि आगामी मोहर्रम,रक्षाबंधन पर्व एवं मंत्री समूह के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई सुख सागर मिश्र द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को अधिशासी अधिकारीनगर पालिका हरदोई की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में सफाई, पेयजल, व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। बैठक मे समस्त सफाई नायकों को वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी वार्ड में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर संबंधित सफाई नायक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। आगामी पर्वों के दृष्टिगत पेयजल की आपूर्ति एवं खराब प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी सफाई नायकों को प्रत्येक वार्ड में समुचित सफाई व्यवस्था के साथ साथ एन्टी लार्वा दवाओं का छिड़काव, रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर अवर अभियंता जल चंद्रकांत, जिला समन्वयक एस0बी0एम0 अंशुल गुप्ता, स्वास्थ्य लिपिक विद्या भूषण सिंह अनिल यादव व समस्त सफाई नायक उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments