#हरदोई:- मोहर्रम के जुलूसों को लेकर पुलिस ने तैयारियां की मुकम्मल, एसपी बोले- शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे सभी त्यौहार#
#हरदोई:- मोहर्रम के जुलूसों को लेकर पुलिस ने तैयारियां की मुकम्मल, एसपी बोले- शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे सभी त्यौहार#
#हरदोई : जनपद में त्यौहारों को लेकर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कल से मोहर्रम माह प्रारंभ हो चुका है, आज सावन का तीसरा सोमवार है और कल नाग पंचमी है। इन सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस विभाग ने सुरक्षा की कड़ी तैयारियां की है। एसपी के मुताबिक मोहर्रम में जनपद के 220 स्थानों पर ताजिए रखे जाते हैं, और 292 जुलूस विभिन्न स्थानों से निकाले जाते हैं। जिसमें कल जुलूस निकाले गए थे, और आज भी जुलूस निकलेंगे, सबसे ज्यादा मोहर्रम की नौवीं और दसवीं तारीख को जुलूस निकाले जाते हैं। जिसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान सावन माह चल रहा होगा, मोहर्रम के जुलूस के आगे पीछे पुलिस, एलआईयू, इंटेलीजेंस व अन्य टीमें लगाई गई है, और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। संवेदनशील स्थानों बेनीगंज, पिहानी, अतरौली जहां हाल में नहीं लेकिन पूर्व में कुछ विवाद हुआ था, जिसके संबंध में सभी से वार्ता की गई है। लेकिन अभी तक कहीं से भी कोई विवाद की कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है। पूर्व के त्यौहारों की तरह ये सभी त्यौहार भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जायेंगे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments