मायने,जबरिया पक्का निर्माण कराने पर तुले दबंग की एसपी से शिकायत#
#हरदोई:- कोर्ट का स्टे दबंगो के लिए नहीं रखता मायने,जबरिया पक्का निर्माण कराने पर तुले दबंग की एसपी से शिकायत#
#हरदोई : बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के साबिरपुर में दबंग ने पीड़ित की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिस जमीन पर कोर्ट ने स्टे देते हुए किसी भी निर्माण पर रोक लगा रखी है। फिर भी पीड़ित अवध बिहारी सिंह की जमीन पर दबंग जबरिया पक्का निर्माण करवा रहा है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने बेहटा गोकुल पुलिस से की है। लेकिन पुलिस के किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न करने से दबंग के हौसले बुलंद है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग नाली पर कब्जा करने के बाद रात के अंधेरे में उसकी स्टे की जमीन गाटा संख्या 240 पर निर्माण करवा रहा है। दबंग जमालू विरोध करने पर पीड़ित कुंज बिहारी सिंह को मारने की धमकी दे रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी से पूरे मामले की शिकायत करते हुए पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की हैं#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments