Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां - अखंड भारत स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर‌ हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक#

 


#हरदोई:- मल्लावां - अखंड भारत स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर‌ हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक#

#हरदोई : मल्लावां - विश्व हिंदू परिषद के अखंड भारत की स्थापना दिवस 14 अगस्त को मनाने के लिए एक बैठक भगवंत नगर बाजार में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला विशेष संपर्क प्रमुख राजेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक मे मुख्य अतिथि जिला कार्याध्यक्ष विद्यारत्न मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अभिषेक पटेल नगर अध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता नगर उपाध्यक्ष ,डॉ अजय राठोर मीडिया प्रभारी, सुनील सैनी नगर सत्संग प्रमुख ,पुष्पेंद्र नगर मंत्री ,अनिल शर्मा एडवोकेट खंड उपाध्यक्ष ,आलोक पटेल नगर संयोजक बजरंग दल ,वीरेश कुशवाहा नगर सह संयोजक बजरंग दल को मनोनीत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है आज हिंदू संगठित न होता तो आज लम्बे समय से चला आ रहा राम जन्म भूमि का मुद्दा हल नहीं होता आज हिंदुओं की ताकत पर ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटाकर एक निशान एक विधान लागू किया तथा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण माननीय योगी आदित्यनाथ व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कराया जा रहा है 14 अगस्त को अखंड भारत के स्थापना दिवस पर यह संकल्प लेना है कि हम सभी हिंदुस्तान में रहने वाले व्यक्ति चाहे हिंदू हो या सिख हो या मुस्लिम हो हम पहले हिंदू हैं क्योंकि हिंदुस्तान में जन्म लिया है हिंदुस्तान का अन्न खाते हैं।। हिंदुस्तान की जमीन पर रहते हैं इसलिए अपने देश की एकता अखंडता के लिए हम सभी हिन्दू संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर अजय जी जिला मंत्री, मयंक अग्निहोत्री ,सोने लाल यादव नवनीत भारद्वाज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments