Breaking News

#हरदोई:- पाली - ताजिया देखने गए तेरह वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या#

 


#हरदोई:- पाली - ताजिया देखने गए तेरह वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से  गला रेत कर हत्या#

#घर से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला शव , क्षेत्र में सनसनी का माहौल#

#हरदोई:- पाली - पिता की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्जका,  मामला दर्ज#

#हरदोई:- पाली - थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में लेनदेन के विवाद में बच्चों ने एक बच्चे का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसका शव इमामबाड़े के पीछे तालाब के किनारे घर से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। किशोर की मौत से पाली कस्बे सहित इलाके में सनसनी फैल गई,परिजनों में कोहराम मच गया।

#पुलिस को तहरीर देते हुए पिता फैयाज ने बताया कि उसके बेटे की धारदार हथियार से मोहल्ले के बच्चों ने हत्या कर दी है। वह ताजिया देखने के लिए घर से बाहर गया था, इसी दौरान दो किशोरों ने उसे पकड़ लिया और इमामबाड़े के पीछे तालाब किनारे ले गए। जहां हाथ बांधकर धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। 13 वर्षीय किशोर की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ शाहाबाद सहित स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने मुकदमा दर्ज कर नामजद व घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जांच कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। पाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है#

#मृतक के पिता ने एसपी को बताया कि उसका बेटा ताजिया देखने गया था। उसे बेटे की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब पुलिस ने उसे बेटे की मौत के बारे में जानकारी दी तो वह बदहवास हो गया। जिसके बाद उसने पाली थाने में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। मृतक के पिता के मुताबिक रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। एसपी ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं#

#एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पाली कस्बे में एक बच्चे की हत्या की सूचना मिली है। जिस पर मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली गई है। जिसमें रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और बच्चों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एक बच्चे की हत्या कर दी है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और घटना में जो भी आरोपी शामिल है उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मौके से पुलिस ने एक रस्सी और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया हैं#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट 

No comments