Breaking News

#हरदोई:- पापी क्षय भक्त अभय करने आये भूतल पर भगवान : अनूप महाराज कथा को सुनाते कथावाचक आचार्य अनूप ठाकुर जी महाराज, कथा को श्रवण करते हुए श्रद्धालु भक्त#

#हरदोई : के ग्राम मिरगांवा बिरियानाथ शिव मंदिर पर विशेश्वर सिंह भदौरिया जन कल्याण समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में असलापुर धाम से पधारें सुप्रसिद्ध कथावाचक अनूप ठाकुर जी महाराज ने चतुर्थ दिवस में कथा के दौरान समुद्र मंथन व देवासुर संग्राम की कथा अत्यंत रोचक ढंग से सुनाई। उन्होंने राजा बलि के दानवीरता की मिसाल प्रस्तुत करतें हुए वामन भगवान बलि चरित्र के प्रसंग के साथ साथ श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा जब जब भूतल पर पापाचार अत्याचार बढ़ता है तब तब भगवान अवतार लेकर निशाचरों को मारकर धर्म की स्थापना करते हैं#

#जब जब होई धरम की हानि, बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी#

#तब-तब प्रभु धरि विविध सरीरा, हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा#

#यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्#

#हरदोई : अनूप महाराज ने कहा कि कंस के अत्याचार से पृथ्वी माता देवगण भयभीत होकर भगवान की शरण में पहुंचे तो प्रभु ने आकाशवाणी कर आश्वासन दिया  मैं शीघ्र आ रहा हूं कहने पर श्री कृष्ण ने जेल में जन्म लिया देवकी के कहने पर बासुदेव ने बालक को टोकरी में रखकर गोकुल पहुंचाया। भाद्र महीना, अष्टमी की तिथि रात्रि जन्म लेकर भगवान ने मनुष्य को संदेश दिया कि परिस्थितियां कैसी भी हो मनुष्य को उसका मुकाबला करना चाहिये उन्होंने कहा कि हमें जब भी दु:ख या कष्ट मिलता है तो अपने ही लोगों से मिलता है । इस लिये सच्चा साथी ईश्वर की भक्ति ही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर एक दिव्य शक्ति होती है। लेकिन गुरु की कृपा से ही दिव्य नेत्र के खुलने से साधक परमात्मा का दर्शन कर पाता है महाराज जी द्वारा अध्यात्मिक प्रवचन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए! कथा व्यास ने अपने मधुर कंठ से संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया! कथा श्रवणार्थ स्वामी नारेन्द्रगिरि महाराज, परिक्षित उमेश भदौरिया सप्तनीक, विनय प्रताप सिंह विनीत, राजीव सिंह भदौरिया, विकास भदौरिया, अचल भदौरिया, उत्तम सिंह भदौरिया, मोहित कुशवाहा, सिध्दू सिंह, अंकेश श्रीवास्तव, शिशुपाल कुशवाहा, प्रदीप यादव, श्याम शुक्ला आदि श्रद्धालु मौजूद रहें#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments