#हरदोई:- क्रय सत्र के पूर्व फोर्टिफिकेशन हेतु आवश्यक उपकरण मिल मे लगवा लें -मयंक भूषण, कार्याशाला में फूड फोर्टिफिकेशन के महत्व के बारे दी गई जीनकारी, राइस मिलर्स व विभागीय अधिकारियों ने किया प्रतिभाग#
#हरदोई:- क्रय सत्र के पूर्व फोर्टिफिकेशन हेतु आवश्यक उपकरण मिल मे लगवा लें -मयंक भूषण, कार्याशाला में फूड फोर्टिफिकेशन के महत्व के बारे दी गई जीनकारी, राइस मिलर्स व विभागीय अधिकारियों ने किया प्रतिभाग#
#हरदोई : संयुक्त राष्ट्र संगठन की संस्था वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के अधिकारी मयंक भूषण ने राइस फोर्टिफिकेशन के संबंध में जिला कार्यशाला का आयोजन किया, उसमें उन्होंने फूड फोर्टिफिकेशन के संबंध में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में मात्र फोर्टिफिकेशन ही राइस लिया जाएगा, सभी राइस मिलर्स क्रय सत्र के पूर्व ही फोर्टिफिकेशन हेतु आवश्यक उपकरण अपने मिल में लगवा लें#
#कार्यशाला में बताया कि देश एवं प्रदेश में कुपोषण एक अति गंभीर समस्या है, इसके लिए फूड फोर्टिफिकेशन कराना अवश्यक है, फूड फोर्टिफिकेशन एक वैज्ञानिक रुप से सिद्ध लागत प्रभावी स्केलेबल और टिकाऊ वैश्विक हस्तझेप है जो सूक्ष्म पोषत तत्वो की कमी को संबोधित करता है, यह पोषक तत्वों के भंडार को अधिक कुशलता से शरीर में बनाए रखता है, इसका उद्देश बड़े पैमाने पर भोजन की पोषण गुणवत्ता में सुधार करना और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य लाभ दान करना है, इसके द्वारा कई सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमियों को एक साथ बेहतर ढंग पर संबोधित किया जा सकता है एवं समुदाय में किसी प्रकार के प्रकार के परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होती है, प्रशिक्षण में उपस्थित राइस मिलर्स को यह भी बताया गया कि आगामी वर्षों में मात्र फोर्टिफिकेशन राइस ही लिया जाएगा, फोर्टिफिकेशन हेतु सभी राइस मिलर्स क्रय सत्र के पूर्व आवश्यक उपकरण अपनी मिल में लगवा लें, उन्होंने यह भी बताया कि फोर्टिफिकेशन की परियोजना में कुल 6 स्टेक होल्डर्स है, जो राज्य/ जिला /ब्लाक स्तर के अधिकारी विश्व खाद्य कार्यक्रम, राइस मिलर्स, एफ आरके के विक्रेता, एनएबीएल प्रयोगशाला एवं राशन की दुकानें हैं, समस्त उपस्थित राइस मिलर्स को चावल मिल की भूमिका, फोर्टिफिकेशन हेतु लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया व उसके विभिन्न चरण फोर्टीफाइड चावल की पैकिंग व मार्किंग के विषय में भी बताया गया, प्रशिक्षण में चावल का उत्पादन, भंडारण, एफसीआई को संप्रदान पर पूर्ण प्रकाश डालते हुए राइस मिलर्स की शंकाओं का भी समाधान किया गया, कार्यक्रम का संचालन जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने किया, इस मौके पर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद पांडे, चंद्र भूषण रस्तोगी, उमेश पटेल, राजकुमार अग्रवाल, नरोत्तम कुमार के साथ साथ खाद्य विभाग के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ऋषि राज श्रीवास्तव, यशवंतराव, हरिश्चंद्र सहित अन्य सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments