#हरदोई:- टड़ियावां - शिक्षक विपिन त्रिपाठी का एक और काव्य संग्रह अनुरागिनी उषा प्रकाशित#
#हरदोई:- टड़ियावां - शिक्षक विपिन त्रिपाठी का एक और काव्य संग्रह अनुरागिनी उषा प्रकाशित#
#हरदोई:- टड़ियावां - बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज टड़ियावां हरदोई में सहायक अध्यापक विपिन त्रिपाठी अपने साहित्य सृजन व सामाजिक क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यो के कारण अधिकतर चर्चा में रहते है।इसी माह शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर टी.एल.एम. व शिक्षा में नवाचार प्रयोग कर सरल व सुगम रुचिपूर्ण कक्षा शिक्षण व सामाजिक जन जागरूकता हेतु सहभागी शिक्षण केंद्र लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार व समारोह में उनको टीचर्स एक्सीलेन्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था।आपके लेख व कविताएं तथा अभियान गीत अनेक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे है।अनुरागिनी :ऊषा जोधपुर से मुद्रित व भरतपुर राजस्थान से प्रकाशित काव्य संग्रह है जिसमे देश के विभिन्न प्रान्तों से कुल 45 श्रेष्ठ रचनाकारों की रचनाएं समाहित है ।विपिन त्रिपाठी की रामायण से सीख व हिंदी का सम्मान जैसी कविताओं का इस पुस्तक में संकलन है।साथ भी उदय कमल साहित्य संगम राजस्थान व मधुशाला प्रकाशन भरतपुर द्वारा युवा रचनाकार श्री विपिन त्रिपाठी को साहित्य भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।श्री त्रिपाठी के इससे पहले अनूठे मोती, गीत सहादत के, काव्य सृजन वाटिका , नवकृति काव्यांजलि आदि साझा काव्य संग्रह आदि प्रकाशित हो चुके है जो देश के विभिन्न पुस्तकालयों में व अमेज़ान, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments