#हरदोई:- जनपद की सभी नदियाँ अपने खतरे के निशान से नीचे#
#हरदोई:- जनपद की सभी नदियाँ अपने खतरे के निशान से नीचे#
#हरदोई : अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर अखिलेश गौतम ने बताया कि रामगंगा नदी में बेघुल, रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में 01 मीटर की वृद्धि 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2022 के मध्य सम्भावित है। इस वृद्धि से वर्तमान में जल भराव की कोई समस्या सम्भावित नहीं है। रामगंगा नदी में विभिन्न पहाड़ी नाले से पानी आने के कारण जनपद में 1.00 लाख क्यूसेक तक पानी प्रवाहित होने की सम्भावना है, जिसका प्रभाव 15 अक्टूबर 2022 तक आना सम्भावित है। नदी अपने खतरे के निशान से 1.60 मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। गर्रा नदी में दूनी बैराज से 25000 क्यूसेक एवं स्थानीय नदी नालों से अतिरिक्त पानी को सम्मिलित करते हुए जनपद में कुल 55,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। नदी अपने खतरे के निशान से 3.37मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। जनपद के तहसील बिलग्राम में गंगा नदी अपने खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। जनपद की सभी नदियाँ अपने खतरे के निशान से नीचे प्रवाहित हो रही है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments