#हरदोई:- पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान#
#हरदोई:- पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान#
हरदोई: बेनीगंज- यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर चेकिंग लगाकर वाहनों को चेक किया। पुलिस ने अभियान के दौरान वाहनों के ई चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने वाहन के पेपर, चालक का डीएल, हेलमेट, तीन सवारी आदि की चेकिंग की।अधिकतर वाहन चालकों के खिलाफ हेलमेट का प्रयोग नहीं करने, तीन सवारी होने पर एमवीएक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। सभी स्थानों पर वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल जय करन कुशवाहा, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे#

No comments