#हरदोई: बेनीगंज- आज से शुरू होगी कलश यात्रा के साथ 23वीं श्रीमद्भागवत कथा#
#हरदोई: बेनीगंज- आज से शुरू होगी कलश यात्रा के साथ 23वीं श्रीमद्भागवत कथा#
#हरदोई: बेनीगंज- 23वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन बेनीगंज नगर के सी0बी0जी0 इंटर कॉलेज ऑफ साइंस प्रांगण में होगा#
#हरदोई: सी0बी0जी0 इंटर कॉलेज ऑफ साइंस के प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलेज में वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास परम संत धन्वंतरि महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमयी रसपान कराया जाएगा। वहीं पर प्रधानाचार्य तिवारी ने बताया कि बेनीगंज नगर स्थित सी0बी0जी0 इंटर कॉलेज ऑफ साइंस कुर्सी रोड के प्रांगण में 23वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन दिनांक 7 नवंबर 2022 सोमवार से 14 नवंबर 2022 दिन सोमवार तक किया जा रहा है।जिसमें कथा का समय दो पालियों में रखा गया है। प्रथम पाली दोपहर 1:00 से 4:00 तक द्वितीय पाली शायं 7:00 से रात्रि 10:00 तक अपने निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम चलता रहेगा। सोमवार दिनांक 14 नवंबर को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ-साथ विशेष रूप में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश एवं शोभायात्रा के साथ सोमवार 7 नवंबर 2022 प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments